भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की 60 रन की जीत के बाद बेलिस ने कहा, ‘यह ऑस्ट्रेलिया को एशेज में हराने के समान है. बेशक भारत की टीम काफी अच्छी है, नंबर एक टीम और उन्हें हराना काफी अच्छा अहसास है.’


इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि पांच मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज में दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ जीत एशेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बराबर है. बेलिस ने साथ ही सुझाव दिया कि वह शुक्रवार को लंदन में शुरू हो रहे अंतिम टेस्ट में अपनी टीम के साथ प्रयोग कर सकते हैं.
चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की 60 रन की जीत के बाद बेलिस ने कहा, ‘यह ऑस्ट्रेलिया को एशेज में हराने के समान है. बेशक भारत की टीम काफी अच्छी है, नंबर एक टीम और उन्हें हराना काफी अच्छा अहसास है.’
उन्होंने कहा, ‘कुछ मुश्किल हालात थे, विशेषकर पहले दिन. हमने पहले भी कहा है कि दबाव में ये खिलाड़ी जज्बा दिखाते हैं, जो आगे बढ़ते हुए अच्छे संकेत हैं.’
सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक भारत के खिलाफ सीरीज के बाद संन्यास की घोषणा कर चुके हैं, जबकि कप्तान जो रूट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं और ऐसे में इंग्लैंड को अंतिम टेस्ट और फिर श्रीलंका तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए अपना शीर्ष क्रम तय करना होगा.
चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में मोईन अली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया जिससे कि रूट चौथे नंबर पर उतर सकें और बेलिस ने कहा कि सही हालात में यह ऑफ स्पिनर इस स्थान के लिए विकल्प हो सकता है.
उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि अगले कुछ दिनों में कुछ चीजों पर चर्चा होगी. बल्लेबाजी क्रम में बल्लेबाज स्थिर स्थान चाहता है. आपने हमेशा देखा होगा कि किसी भी टीम में एक या दो खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनको लेकर लचीलापन होता है.’
बेलिस ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में मोईन हमारे लिए वह खिलाड़ी रहा है. जब रूट ने उससे पूछा कि क्या वह इसके लिए तैयार है तो वह तुरंत राजी हो गया.’
बेलिस को हालांकि यकीन नहीं है कि मोईन को ऊपर खिलाने का फैसला स्थायी है और उन्होंने संकेत दिए कि रूट के लिए अपनी भूमिका में वापस जाना संभव है.
उन्होंने कहा, ‘रूट हमेशा से कहता आया है कि उसे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है. वह समझता है कि मैं क्या कहना चाहता हूं, अगर हमारे पास तीसरे नंबर पर 50 की औसत से रन बनाने वाला खिलाड़ी है तो वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है, यह अच्छा रहेगा. लेकिन मुझे लगता है कि यह टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ है कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करे.’
कोच ने कहा कि वह फैसला करेंगे कि आगामी सीरीज में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड दोनों को उतारा जाए या नहीं. उन्होंने कहा, ‘इस टेस्ट के बाद हम बैठेंगे और देखेंगे कि कौन फिट और उपलब्ध है. हम निश्चित तौर पर अंतिम टेस्ट जीतना चाहते हैं और फिलहाल उनके (एंडरसन और ब्रॉड) साथ मुझे भविष्य नजर आता है.’

Comments

Popular posts from this blog

Indian Super League Match No. 4 : Jamshedpur FC Beats Mumbai City FC By 2-0

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup