इस दिग्गज शटलर से शादी करेंगी साइना नेहवाल, बनेगी जोड़ी नंबर-1!

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल एक दूसरे शटलर पी. कश्यप के साथ दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

आखिरकार भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. खबर है कि 28 वर्षीय साइना दिसंबर, 2018 में बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 16 दिसंबर को साइना शादी करने जा रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी में बेहद नजदीकी लोग ही शामिल होंगे. हालांकि, जानकारी ये है कि शादी का जश्न 21 दिसंबर को एक बड़े रिसेप्शन पार्टी में सेलिब्रेट किया होगा.

साइना और कश्यप के प्यार के चर्चे पिछले कई सालों से गाहे-बगाहे होते रहे हैं. हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी इस बात की पुष्टि नहीं की और न ही कभी अपने रिश्ते के होने से इनकार किया.

हालांकि, पी. कश्यप ने कई बार यह बात स्वीकार की कि वो और साइना सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं और प्रैक्टिस पार्टनर हैं. दोनों के इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के पोस्ट्स से कई बार यह बातें उठीं कि साइना कश्यप को को डेट कर रही हैं. लेकिन अपने रिश्ते के प्रति सजगता के कारण आज तक किसी ने कभी कुछ नहीं कहा.
बीते 8 सितंबर को पी. कश्यप के जन्मदिन पर दोनों एक दूसरे के साथ देखे गए थे और साइना ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक तस्वीर भी शेयर की थी. जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात पी.गोपीचंद के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान हुई थी.

28 साल की बैडमिंटन स्टार साइन वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं. वहीं, 32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है. हालांकि, कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा और रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली. बता दें कि दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं.
बैडमिंटन के कोट से शादी के बंधन में बंधने वाली यह दूसरी जोड़ी होगी. नेहवाल और कश्यप से पहले ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद शादी के बंधन में बंधने वाली भारतीय बैडमिंटन जोड़ी रही. हालांकि, यह शादी टिक नहीं पाई और शादी के 6 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए.

Sources From Aajtal News Website

Comments

Popular posts from this blog

Indian Super League Match No. 4 : Jamshedpur FC Beats Mumbai City FC By 2-0

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup