यूरोपीय लीग: पावर रैंकिंग में लियोनल मेसी पहले स्थान पर; रोनाल्डो, एम्बाप्पे और नेमार टॉप-10 में नहींलिस्ट में लुका मौड्रिच (क्रोएशिया) और एंजोनी ग्रिजमैन (फ्रांस) को भी शामिल नहीं किया गया

  • मेसी ने बार्सिलोना के लिए अब तक 387 गोल किए
  • इस सीजन में उन्होंने 3 मुकाबलों में 4 गोल किए
यूरोपीय लीग: पावर रैंकिंग में लियोनल मेसी पहले स्थान पर; रोनाल्डो, एम्बाप्पे और नेमार टॉप-10 में नहींलिस्ट में लुका मौड्रिच (क्रोएशिया) और एंजोनी ग्रिजमैन (फ्रांस) को भी शामिल नहीं किया गया


खेल डेस्क. बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी पिछले सप्ताह यूरोपीय क्लब फुटबॉल के सबसे बेहतर खिलाड़ी साबित हुए। ईएसपीएन ने पिछले सप्ताह के प्रदर्शन के आधार पर एक पावर रैंकिंग जारी की है। इसमें मेसी पहले स्थान पर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के रोमेलू लुकाकू दूसरे पायदान पर हैं।

युवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टॉप-10 में शामिल नहीं किया गया। वे क्लब के लिए 3 मैच खेल चुके हैं। 270 मिनट मैदान पर बिताने के बावजूद कोई गोल नहीं किया। शीर्ष दस में पेरिस सेंट जर्मन के किलियन एम्बाप्पे और नेमार को जगह नहीं मिली। 

पावर रैंकिंग के टॉप-5 खिलाड़ी और उनका प्रदर्शन:
1. लियोनल मेसी: बार्सिलोना ने पिछले सप्ताह एक मैच खेला, जिसमें उसने हुएस्का को 8-2 से हरा दिया। इस मुकाबले में मेसी ने 2 गोल किए। वे हैट्रिक करने से चूक गए।
2. रोमेलू लुकाकू: मैनचेस्टर ने बर्नले को 2-0 से हराया। इस मैच में लुकाकू ने दोनों गोल किए। उन्होंने इस प्रदर्शन से अपने मैनेजर जोस मोरिन्हो को भी करारा जवाब दिया, जो उनके खेल पर सवाल उठा रहे थे।
3. फ्लोरिन थाउविन: मार्सेल ने मोनाको को 3-2 से हराया। थाउविन ने एक गोल कर मैच में पीछे चल रही अपनी टीम मार्सेल को बराबरी दिलाई। उसके बाद इंजुरी टाइम में एक गोल एसिस्ट किया।
4.ओन्ड्रेज डूडा: बुन्देसलिगा में पिछले साल के उप-विजेता शाल्के को हार्था बर्लिन ने 2-0 से हराया दिया। बर्लिन की इस जीत में डूडा ने दो गोल किए। पहला गोल 15वें और दूसरा इंजुरी टाइम में 90+6वें मिनट में किया।
5. फैबियो कुआग्लिरेला: सैम्पडोरिया के स्टार खिलाड़ी कुआग्लिरेला ने नेपोली के खिलाफ एक गोल किया था। उन्होंने एक गोल एसिस्ट भी किया था। उनके प्रदर्शन से टीम ने नेपोली को 3-0 से हराया। 

बेंजिमा नौवें और मांजुकिच दसवें स्थान पर:इस रैंकिंग में आर्सेनल एलेक्जेंडर लकाजाटे छठे, बायर्न म्यूनिख के लियोन गोरेत्का सातवें, लेवांते के रोजर मार्टी आठवें, रियाल मैड्रिड के करीम बेंजिमा नौवें और जुवेंटस के मारियो मांजुकिच दसवें स्थान पर रहे। 

Sources:— Dainik Bhaskar New Website.


Comments

Popular posts from this blog

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup

IPL 2019: आशीष नेहरा नए सीजन के लिए RCB के कोच बने