पाकिस्तान को हराकर भारत ने अपना ही 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा भारतीय टीम ने केवल 29 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुधवार को खेले गएएशिया कप के ग्रुप A मुकाबले में 8 विकेट से रौंद दिया. इस महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के दिए 163 रनों के लक्ष्य को 126 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया.
Sources From Getty Images

भारत की यह गेंदें शेष रहने के लिहाज से पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले उसने 2006 में मुल्तान में 105 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की थी. इस तरह भारत ने अपना ही 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.


भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत  (गेंदें शेष रहने के लिहाज से)
126 दुबई, 2018 (लक्ष्य: 163)
105 मुल्तान, 2006 (लक्ष्य: 162)
92 टोरेंटो, 1997 (लक्ष्य: 117)
पिछली बार पाकिस्तान ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, लेकिन बुधवार को भारत ने उस हार का बदला ले लिया है. हालांकि अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो वह भारत से दो और मौकों पर भिड़ सकता है.
भारतीय टीम ने केवल 29 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रोहित शर्मा (52) और शिखर धवन (46) ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. अंत में दिनेश कार्तिक (नाबाद 31) और अंबति रायडू (नाबाद 31) ने 60 रन जोड़कर भारत को जीत दिलाई.
भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था. वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था.
भारत ने इस तरह से ग्रुप A से शीर्ष पर रहकर सुपर फोर में जगह बनाई जहां उसे रविवार को फिर से पाकिस्तान का सामना करना है.

                 Sources From Aajtak News Website

Comments

Popular posts from this blog

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

IPL 2019: आशीष नेहरा नए सीजन के लिए RCB के कोच बने

Indian Super League 2018 ( Northeast United FC Beats ATK By 1-0 )