यूएस ओपन: जोकोविच ने 14वां ग्रैंडस्लैम जीता, पीट सम्प्रास की बराबरी की; डेल पोत्रो को हरायाइस साल विलबंडन के बाद जोकोविच ने यह दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता

  • जोकोविच ने डेल पोत्रो को 15वीं बार हराया
  • ग्रैंडस्लैम में डेल पोत्रो पर उनकी यह 5वीं जीत
3 साल बाद चैम्पियन बने जोकोविच ट्रॉफी को चूमते हुए।
न्यूयॉर्क. सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-3, 7-6, 6-3 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने तीसरी बार यूएस ओपन जीत लिया। इससे पहले जोकोविच ने 2011 और 2015 में यह खिताब जीता था। जोकोविच ने इस साल विम्बल्डन भी जीता था। उन्हाेंने यह 14वां ग्रैंडस्लेम जीता है। इस मामले में उन्होंने अमेरिका के पीट सम्प्रास की बराबरी कर ली।


Sources From Google

पुरुषों में सबसे ज्यादा बार ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (20 बार) के नाम है। यूएस ओपन में जोकोविच का यह आठवां फाइनल था। इससे पहले पांच बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार 2016 में उन्हें स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने फाइनल में हराया था।
नौ साल बाद फाइनल में पहुंचे थे पोत्रो : इस हार के साथ पोत्रो का दूसरी बार यूएस ओपन जीतने का सपना टूट गया। इससे पहले उन्होंने 2009 में रोजर फेडरर को हराकर खिताब जीता था। जोकोविच ने पोत्रो को किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पांचवीं और कुल 15वीं बार हराया। फेडरर, जोकोविच, राफेल नडाल (स्पेन) और एंडी मरे (इंग्लैंड) की चौकड़ी ने पिछले 55 ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में से 50 जीते हैं। नडाल 17 और मरे 3 बार चैम्पियन बन चुके हैं।
Sources From Google
Sources From Google & Dainik Bhaskar News Website

Sports Talk पर Hindi Sports News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए News in Hindi, Breaking News सबसे पहले  Sports Talk पर ।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

IPL 2019: आशीष नेहरा नए सीजन के लिए RCB के कोच बने

Indian Super League 2018 ( Northeast United FC Beats ATK By 1-0 )