विराट कोहली ने सबसे तेज पूरे किए 18,000 रन, कुक ने भी रिकॉर्ड के साथ बनाया अंतिम टेस्ट यादगार

विश्व की नंबर-1 टेस्ट टीम के लिए कुछ अच्छा हुआ हो या नहीं, लेकिन कप्तान कोहली एक बार फिर रिकॉर्ड्स बुक के बादशाह बने। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे कुक के लिए भी यह टेस्ट यादगार बन गया। चलिए गौर करते हैं कि दूसरे दिन क्या रिकॉर्ड्स बने:
Sources From Google

विराट कोहली ने सबसे तेज 18,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे किए। उन्होंने सिर्फ 382 पारियों में यह कमाल किया। विराट कोहली विश्व के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 400 से कम पारियों में 18,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे किए।


Sources From Google

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। राहुल ने कुल 13 कैच लपके। उन्होंने वॉली हेमंड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1934 एशेज सीरीज में 12 कैच लपके थे। राहुल ने बतौर फील्डर किसी भी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक कैच लेने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की बराबरी भी की। द्रविड़ ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुल 13 कैच लपके थे।
Sources From Google

एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ 38 कैच लपके, जो कि सर विव रिचर्ड्स के बाद सर्वाधिक हैं। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे कुक ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 36 कैच लपके थे।
Sources From Google

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने सीरीज में अब तक कुल 59 विकेट झटके, जो किसी भी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में सर्वश्रेष्ठ हैं। इशांत शर्मा की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने इस मामले में कपिल देव और कंपनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1979-80 में 58 विकेट झटके थे। 
Sources From Google

जेम्स एंडरसन टीम इंडिया के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शिकार करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक 107 विकेट झटके हैं। एंडरसन ने इस मामले में पूर्व श्रीलंकाई ऑफस्पिनर मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 105 टेस्ट विकेट झटके थे।
Sources From Google
Sources From Google & Umar Ujala News Website
Sports Talk पर Hindi Sports News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए News in Hindi, Breaking News सबसे पहले  Sports Talk पर ।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup

IPL 2019: आशीष नेहरा नए सीजन के लिए RCB के कोच बने