पांचवां टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड 198/7; कुक ने बनाए 71 रन, इशांत को मिले 3 विकेटइंग्लैंड में भारतीय टीम लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज गंवाई, इससे पहले धोनी की कप्तानी में 2011 और 2014 में हारी थी

  • इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज अब तक 58 विकेट ले चुके हैं
  • इससे पहले 1979-80 के पाकिस्तान दौरे में तेज गेंदबाजों ने इतने ही विकेट लिए थे
Sources:— Dainik Bhaskar

लंदन.  पांचवें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने सात विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। जोस बटलर 11 और आदिल रशीद 4 रन बनाकर लौटे। करियर का आखिरी मैच खेल रहे कुक ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। उनके अलावा मोइन अली ने भी अर्धशतक लगाया। वहीं, 3 विकेट लेकर इशांत भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। सीरीज का पहला टेस्ट खेल रहे रवींद्र जडेजा ने भी 2 विकेट हासिल किए।



Ravindra Jadeja
48 रन के अंदर गिरे इंग्लैंड के 6 विकेट: इंग्लैंड की पारी कुक के विकेट के साथ बिखरना शुरू हुई। पहले बुमराह ने एक ही ओवर में एलिस्टर कुक और कप्तान जो रूट (0) को आउट किया और फिर इशांत ने बेयरस्टो, मोइन अली और सैम कुरेन के विकेट हासिल किए। इसी के साथ एक समय 133/1 के स्कोर के साथ मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज महज 48 रन के अंदर पवेलियन लौट गए।

Sources:— Dainik Bhaskar
ओवल में कुक के 1000 रन: कुक के लिए यह पारी काफी खास रही, उन्होंने सीरीज का अपना पहला अर्धशतक लगाया। पूरी सीरीज में यह किसी भी सलामी बल्लेबाज का पहला अर्धशतक रहा। साथ ही ओवल के मैदान पर एक हजार रन पूरे किए। लॉर्ड्स के बाद यह दूसरा मैदान है जहां कुक ने हजार रन का आंकड़ा पार किया। पहले विकेट के लिए उन्होंने जेनिंग्स के साथ 60 रन जोड़े। यह पांचों टेस्ट में पहले विकेट के लिए इंग्लैंड की सबसे लंबी साझेदारी है। जेनिंग्स को जडेजा ने 23 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटाया। 

Cook
सीरीज में लगातार पांचवां टॉस हारे विराट: सीरीज के आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। विराट कोहलीसीरीज के पांचों टेस्ट में टॉस हारे। टीम इंडिया आज दो बदलावों के साथ उतरी। हनुमा विहारी ने आज अपना डेब्यू किया। वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 292वें खिलाड़ी बने। वहीं, अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज 3-1 से हार चुकी है। 

Sources:— Dainik Bhaskar News Website.

Comments

Popular posts from this blog

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup

IPL 2019: आशीष नेहरा नए सीजन के लिए RCB के कोच बने