2 साल बाद दक्षिण अफ्रिका वनडे टीम मे किसकी वापसी हुई ।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की दो साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है. उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.
                                        डेल स्टेन
35 साल के स्टेन ने अपना पिछला वनडे अक्टूबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. स्टेन के अलावा लेग स्पिनर इमरान ताहिर की भी सात महीने बाद 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है.
क्रिकेट साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा की है. क्रिस्टियन जोंकर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने इससे पहले भारत के खिलाफ इस वर्ष फरवरी में एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 49 रन बनाए थे.
श्रीलंका दौरे पर चोट के कारण स्वदेश लौटने वाले फाफ डु प्लेसिस को भी टीम में मौका दिया गया. लेकिन, उनका खेलना चोट से उनके उबरने पर निर्भर है.


वनडे के अलावा टी-20 के लिए रासी वेन डेर डुसेन और गिहान क्लोएटे के रूप में टीम में दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं. तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है.
जिम्बाब्वे को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. सीरीज का पहला मैच 30 सितंबर को किम्बले में खेला जाएगा. इसके बाद नौ अक्टूबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज होगी.
वनडे टीम:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, रेजा हेनड्रिक्स, इमरान ताहिर, क्रिस्टियन जोंकर, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियाम मुल्डर, लुंगी नगीदी, एंदिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन, खाया जोंडो.
टी-20 टीम:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), गिहान क्लोएटे, जूनियर डाला, क्विंटन डी कॉक, जेपी डुमिनी, रॉबी फ्राइलिंक, इमरान ताहिर, क्रिस्टियन जोंकर, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, लुंगी नगीदी, डेन पेटरसन, एंदिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, रासी वेन डेर डुसेन.

Sources From Dainik Bhaskar News Website
Sports Talk पर Hindi Sports News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए News in Hindi, Breaking News सबसे पहले  Sports Talk पर ।

Comments

Popular posts from this blog

Indian Super League Match No. 4 : Jamshedpur FC Beats Mumbai City FC By 2-0

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup