नेमार जूनियर बने ब्राजील के पूर्णकालिक कप्तान, दो साल पहले दबाव के कारण दिया था इस्तीफा2016 ओलिंपिक खेलों के बाद से ब्राजील ने एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपी
- नेमार ने ब्राजील के लिए 91 मैच में 58 गोल किए
- उन्होंने इस साल हुए वर्ल्डकप में दो गोल किए थे
![]() |
| नेमार जूनियर बने ब्राजील के पूर्णकालिक कप्तान, दो साल पहले दबाव के कारण दिया था इस्तीफा |
खेल डेस्क. ब्राजील ने अपने स्टार स्ट्राइकर नेमार जूनियर को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का पूर्णकालिक कप्तान बना दिया है। मुख्य कोच टीटे ने नेमार को कप्तान बनाए जाने की जानकारी दी। 2016 ओलिंपिक खेलों में ब्राजील गोल्ड मेडल जीता था, तब नेमार ही कप्तान थे। बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
![]() |
| Sources From Google (Naymer) |
कप्तान बनाए जाने के बाद नेमार ने कहा, "यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इस कर्तव्य को निभाने और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए सबकुछ करूंगा। पिछली बार दबाव के कारण कप्तानी छोड़ी थी।" नेमार को कप्तान बनाए जाने पर कोच टीटे ने कहा, "नेमार के साथ इतने समय में हमने महत्वपूर्ण परिस्थितिओं का समाना किया है। वह अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं। उसके नेतृत्व में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह एक महान खिलाड़ी है।"
![]() |
| Sources From Google |
इस वर्ल्ड कप में सिल्वा थे कप्तान: 2016 ओलिंपिक खेलों के बाद से ब्राजील ने एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपी। इनमें थियागो सिल्वा और मार्सेलो जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। सिल्वा इस साल वर्ल्ड कप में भी टीम के कप्तान थे। ब्राजीली टीम क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
Sources From Google & Dainik Bhaskar News Website
Sports Talk पर Hindi Sports News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए News in Hindi, Breaking News सबसे पहले Sports Talk पर ।




Comments
Post a Comment