जापान ओपन मे पीवी सिंधू बुरी तरीके से हारकर बाहर हुई ।


पीवी सिंधु ने हाल ही में खत्म हुए एशियाई खेलों में महिला एकल का रजत पदक जीता था।
टोक्यो. जापान ओपन में गुरुवार का दिन भारतीय शटलर्स के लिए अच्छा नहीं रहा। किदांबी श्रीकांत को छोड़कर पीवी सिंधु और एचएस प्रणय अपने-अपने सिंगल्स मुकाबले हार गए। मेन्स डबल्स में मनु अत्री और सुमित रेड्डी की जोड़ी भी पराजित हो गई। मिक्स्ड डबल्स में प्रणव जेरी चोपड़ा और नेलाकुरिही सिक्की रेड्डी की जोड़ी को हार का मुंह देखना पड़ा।

सिंधु उलटफेर का शिकार ः महिला एकल में दुनिया की तीसरी नंबर की महिला शटलर सिंधु को 14वीं रैंक वाली चीन की गाओ फैंगजी ने 21-18, 21-19 से हराया। यह मुकाबला 55 मिनट तक चला। मैच में गाओ ने 42 रैलियों पर अंक हासिल किए। 19 साल की गाओ और सिंधु के बीच दूसरी बार कोर्ट पर आमने-सामने थीं। इससे पहले 17 नवंबर, 2017 को चाइना ओपन के मुकाबले में भी गाओ ने सिंधु को 21-11, 21-10 से हराया था।


श्रीकांत कादांबी

पुरुष एकल में अब किदांबी ही भारतीय चुनौती ः पुरुष एकल में वर्ल्ड नंबर 8 किदांबी ने हॉन्गकॉन्ग के वांग विंग की विन्सेंट को 21-15, 21-14 से हराया। किदांबी को दुनिया के 27वीं रैंक के खिलाड़ी को हराने में महज 36 मिनट लगे। एक अन्य मैच में प्रणय इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग के हाथों 14-21, 17-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 47 मिनट तक चले इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने लगातार 5-5 अंक बनाए। प्रणय और एंथोनी के बीच यह दूसरा मुकाबला था। दुनिया के 13वें नंबर के पुरुष शटलर प्रणय ने 14 जून, 2017 को इंडोनेशिया ओपन में 10वीं रैंक वाले एंथोनी को 21-13, 21-18 से हराया था। 

डबल्स मुकाबलों में भी मिली निराशा ः मिक्स्ड डबल्स में प्रणव-सिक्की की जोड़ी टूर्नामेंट में अपना अभियान जारी रखने में असफल रही। उन्हें चान पेंग सून और लियु यिंग गोह की मलेशियाई जोड़ी ने 21-16, 21-16 से हराया। मेन्स डबल्स में मनु और सुमित भी चीनी जोड़ी के आगे टिक नहीं सके। 49 मिनट तक चले मुकाबले में चीन के ही जिटिंग और टैन कियांग ने मनु और सुमित को 21-18, 16-21, 21-12 से हराया।

Images source from Google &  News Sources From Dainik Bhaskar

Sports Talk पर Hindi Sports News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए News in Hindi, Breaking News सबसे पहले  Sports Talk पर ।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

IPL 2019: आशीष नेहरा नए सीजन के लिए RCB के कोच बने

Indian Super League 2018 ( Northeast United FC Beats ATK By 1-0 )