एशिया कप के पहले मैंच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया। देखें मैच का रिव्यू ।
एशिया कप: बांग्लादेश ने मुशफिकुर के दम पर लंका को 137 रनों से रौंदा
एशिया कप की गत उपविेजेता टीम बांग्लादेश ने धमाकेदार शुरुआत की है. उसने पांच बार की चैंपियन श्रीलंका को 124 रनों पर ढेर कर 137 रनों से मैच जीत लिया. मुशफिकुर रहीम मैन ऑफ द मैच रहे.
![]() |
| मुशफिकुर रहीम |
मुशफिकुर रहीम के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका को 137 रनों से रौंद दिया. इसके साथ ही लसिथ मलिंगा का वापसी का जश्न फीका पड़ गया.
मुशफिकुर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए150 गेंदों में 144 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल हैं. मुशफिकुर का यह छठा शतक है, जिसके दम पर बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 261 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.
मुशफिकुर के अलावा मोहम्मद मिथुन ने 63 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज जम नहीं पाया. लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे मलिंगा ने पहले ही ओवर में लगातार गेंदों पर बांग्लादेश के दो शुरुआती विकेट उखाड़ दिए थे, जिसके बाद इन दोनों ने पारी को संभाला. मलिंगा ने 10 ओवर में कुल 23 रन देकर चार विकेट चटकाए.
262 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरू से ही जूझती नजर आई और उसका कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया. श्रीलंकाई टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. टीम 35.2 ओवरों में 124 रनों पर ऑलआउट हो गई. उसे 137 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा, मुस्ताफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने 2-2 विकेट चटकाए.
Sources From AajTak News Website

Comments
Post a Comment