इस साल का खेल रत्न पुरस्कार किसे मिला जानने के लिए पूरा पढ़े ।

कोहली और मीराबाई बने खेल रत्न, मिलेगा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार

चोट के कारण एशिया कप से दूर रहने वाले विराट कोहली को देश के सबसे बड़े खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा. उनके साथ प्रतिभाशाली भारोत्तोलक मीराबाई को भी यह सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा.
विराट कोहली और मीराबाई चानू


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक साईखोम मीराबाई चानू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. कोहली इस सम्मान को पाने वाले तीसरे क्रिकेटर होंगे.
खेल मंत्रालय ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार पर गुरुवार को मुहर लगा दी. इन दोनों को यह सम्मान 25 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिए जाएंगे.

कोहली और चानू को मेडल और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा खेल मंत्रालय ने 20 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिए जाने पर भी अपनी मुहर लगा दी.
सचिन तेंदुलकर (1997) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद कोहली खेल रत्न पाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं. जबकि कोहली के साथ इस सम्मान को साझा करने वाली भारोत्तोलक मीराबाई राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्म पदक विजेता हैं और उन्हें 2020 में टोक्यो ओलंपिक में पदक के बड़े दावेदारों में माना जा रहा है.
सिर्फ एक क्रिकेटर को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों में महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना के अलावा धावक हिमा दास, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के नाम शामिल हैं.
इन चारों के अलावा भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, सविता पुनिया, धावक जिनकन जॉनसन, महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी, मुक्केबाज सतीश कुमार, गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा, रवि राठौर, निशानेबाज राही सारनाबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, पहलवान सुमित और पूजा कादयान के नाम शामिल हैं.
पैरा एथलीट अंकुर धामा और मनोज सरकार को भी अर्जुन अवार्ड दिए जाएंगे.
द्रोणाचार्य अवार्ड मुक्केबाजी कोच चेनंदा एचिया कुटप्पा, विजय शर्मा (भारत्तोलक), ए श्रीनिवास राव (टेटे) और सुखदेव सिंह (एथलेटिक्स) को दिया जाएगा.
ध्यानचंद अवार्ड के लिए खेल मंत्रालय ने सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी), भारत कुमार छेत्री (हॉकी), बॉबी एलयोसियस (एथलेटिक्स), चाउगले दातु दत्तात्रे के नाम पर मुहर लगाई है.

             Sources From AajTak News Website

Comments

Popular posts from this blog

Indian Super League Match No. 4 : Jamshedpur FC Beats Mumbai City FC By 2-0

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup