बैडमिंटन : चीन ओपन के खिताब के लिए भिड़ेंगी मारिन और यूफेई



बैडमिंटन : चीन ओपन के खिताब के लिए भिड़ेंगी मारिन और यूफेई


चांग्झू (चीन) 
रियो ओलिंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन और मेजबान देश की चेन यूफेई रविवार को चीन ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में आमने-सामने होंगी। टूर्नमेंट के पुरुष वर्ग में खिताब के लिए जापान के शटलर केंतो मोमोता का मुकाबला इंडोनेशिया के स्टार एंथनी गिंटिंग से होगा। 
sources :- google images


sources :- google images


महिला एकल में मारिन और यूफेई ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में काफी मशक्कत के बाद जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में चीन की यूफेई ने जापान की आकाने यामागुची को 21-14, 15-21, 21-14 से मात दी। यह मैच एक घंटे तक चला। वहीं महिला एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिना ने भी जापानी बाधा पार की। मारिन ने नोजोमी ओकुहारा को एक घंटे पांच मिनट तक चले मैच में 15-21, 21-12, 21-13 से मात देते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

एंथनी से होगा मोमोता का सामना 
जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी केंतो मोमोता ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चीन के शी युकी को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। मोमोता ने युकी को पुरुष एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में 21-10, 21-17 से मात दी। मोमोता को इस मैच को जीतने में 40 मिनट का समय लगा। फाइनल में उनका सामना इंडोनेशिया के एंथनी सिनीसुका गिंटिंग से होगा जिन्होंने चीनी ताइपे के चाऊ टिएन चेन को कड़े मुकाबले में 12-21, 21-17, 21-15 से मात दी। यह मैच एक घंटे 8 मिनट तक चला।  
sources :- google images

Sources :- Navbharat Times

Comments

Popular posts from this blog

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

IPL 2019: आशीष नेहरा नए सीजन के लिए RCB के कोच बने

Indian Super League 2018 ( Northeast United FC Beats ATK By 1-0 )