यूएस ओपन: ओसाका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली महिला, फाइनल में सेरेना को हरायाओसाका ने सेरेना को इसी साल मियामी ओपन में भी हराया था

  • सेरेना 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से चूक गईं
  • ओसाका ने सेरेना को इस साल दूसरी बार हराया
यूएस ओपन: ओसाका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली महिला, फाइनल में सेरेना को हराया

न्यूयॉर्क. जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के फाइनल में 6 बार की चैम्पियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हरा दिया। इस जीत के साथ ओसाका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने सेरेना को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हरा दिया।


ओसाका ने पहला सेट आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में सेरेना वापसी की कोशिशें कर रही थीं। इस दौरान उनके कोच पर कथित रूप से हाथ से इशारा करने पर एक गेम का जुर्माना लगा। चेयर अंपायर ने कोच की हरकत को नियमों का उल्लंघन माना। चेयर अंपायर कार्लोस रामोस के फैसले के बाद सेरेना ने गुस्से में अपना रैकेट पटक दिया। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगी।
Sources from Google

सेरेना ने कहा-बेईमानी की बजाय मैं मैच हारना पसंद करुंगी: सेरेना ने गुस्से में अंपायर को कथित रूप से चोर भी कहा। इसका खंडन करते हुए सेरेना ने अंपायर से कहा, "मैं आपसे माफी मांगती हूं। मैंने कभी बेईमानी नहीं की। मेरी एक बेटी है और मैं उसके सामने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती हूं। बेईमानी के बजाय मैं मैच हारना पसंद करूंगी।"
ओसाका ने कहा- सेरेना से फाइनल खेलने का सपना था: खिताब जीतने के बाद ओसाका ने कहा, "मुझे पता था कि यहां सब सेरेना का समर्थन करेंगे। उनके लिए तालियां बजाएंगे। मेरा सपना था कि मैं यूएस ओपन का फाइनल सेरेना के खिलाफ खेलूं।" उन्होंने सेरेना की तरफ झुककर उन्हें धन्यवाद भी दिया।
Sources From Google
Sources :— Dainik Bhaskar News Website.

Comments

Popular posts from this blog

Indian Super League Match No. 4 : Jamshedpur FC Beats Mumbai City FC By 2-0

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup