US Open 2018: 55वीं रैंक वाले खिलाड़ी से हारकर बाहर हुए फेडरर

55वीं रैंक वाले 29 वर्षीय मिलमैन ने 20 बार के ग्रैंडस्‍लैम सिंगल्‍स चैंपियन रोजर फेडरर को 3-6, 7-5, 7-6, 7-6 से हराकर उनके अभियान पर ब्रेक लगा दिया.



स्विट्जरलैंड के 37 वर्षीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर अपने छठे यूएस ओपन खिताब जीतने की दौड़ से बाहर हो गए. प्री-क्वार्टर फाइनल में फेडरर को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉन मिलमैन से हार का सामना करना पड़ा है.
फेडरर यूएस ओपन में पहली बार शीर्ष 50 के बाहर रैंक वाले खिलाड़ी से हार गए. 55वीं रैंक वाले 29 वर्षीय मिलमैन ने 20 बार के ग्रैंडस्‍लैम सिंगल्‍स चैंपियन रोजर फेडरर को 3-6, 7-5, 7-6, 7-6 से हराकर उनके अभियान पर ब्रेक लगा दिया.

यह पहली बार है जब फेडरर यूएस ओपन में शीर्ष 50 के बाहर रैंक वाले खिलाड़ी से हार गए. अब ऑस्ट्रेलियाई मिलमैन बुधवार को अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में दो बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे.

फेडरर इस समय पुरुष सिंगल्‍स ने दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी हैं. जोकोविक ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के जोआओ सोउसा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-3 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल कर लिया है.
उधर, महिला वर्ग में रूस की मारिया शारापोवा को भी टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है. स्‍पेन की कार्ला सुआरेज नावारो ने शारापोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी. सोमवार को ही अपना 30वां बर्थडे मनाने वाली नावारो ने इस जीत के साथ क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. शारापोवा वर्ष 2006 में यूएस ओपन चैंपियन रही थीं.
यूएस ओपन की छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने गैरवरीयता प्राप्‍त काइया कैनेपी को रविवार को 6-0, 4-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

Comments

Popular posts from this blog

Indian Super League Match No. 4 : Jamshedpur FC Beats Mumbai City FC By 2-0

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup