India Vs Windies 1st Test Match ( Debut Man Opener Prithvi Shaw's 100 )

India Vs Windies 1st Test Match ( Debut Man Opener Prithvi Shaw's 100 ) 

पृथ्वी डेब्यू में शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे सबसे युवा बल्लेबाज
पृथ्वी अपने पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. इस सूची में पृथ्वी से पहले बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल, जिम्बाब्वे के हेमिल्टन मसाकाद्जा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सलीम मलिक का नाम शामिल है.
अशरफुल ने कोलंबो में 17 साल और 061 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण टेस्ट मैच में शतक जड़ा था. इसके अलावा हेमिल्टन ने हरारे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 साल और 352 दिन की उम्र में पहला टेस्ट शतक लगाया.
Prithvi Shaw

टेस्ट डेब्यू में सबसे कम गेंदों पर शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज
इसके अलावा उन्होंने सबसे तेजी से पहला टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. पृथ्वी ने 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनसे पहले शिखर धवन ने 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 गेंदों में शतक लगाया था, वहीं दूसरे स्थान पर शामिल ड्वेन स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2004 में 93 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था.
India Vs Windies

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज
केवल यहीं नहीं वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर का पहला शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं. इस सूची में सचिन तेंदुलकर का नाम पहले स्थान पर है. उन्होंने 17 साल और 112 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में मैनचेस्टर में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था.पृथ्वी ने 18 साल और 329 दिन की उम्र में करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया है. दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 1979 में दिल्ली में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 साल और 021 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला शतक लगाया.

Source From aajtak.in

Get Latest Sports News And Special Sporting Events please subscribe our Newsletter www.sportstalk.co.in

Comments

Popular posts from this blog

भारत के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को एशेज हराने के बराबर: इंग्लिश कोच

Asia Cup 2018 Final: India Vs Bangladesh Match Review. India Wins Asia Cup

IPL 2019: आशीष नेहरा नए सीजन के लिए RCB के कोच बने